फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने की बुजुर्ग की हत्या, वारदात के वक्त मृतक की पत्नी को किया रसोई में बंद

Thu, 03 Jun 2021 12:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक उदयवीर परिवार के साथ छावला के दुर्गा विहार में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी विद्या देवी और एक बेटा संजय है। बुधवार दिन में संजय किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में दंपती अकेले थे। इस बीच तीन बदमाश उनके घर में लूटपाट के इरादे से घुस गए। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका जिले के छावला इलाके में लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने एक बुजुर्ग शख्स की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त उदयवीर सिंह (60) के रूप में हुई है। वारदात के दौरान बदमाशों ने बुजुर्ग की पत्नी को रसोई में बंद कर दिया था। उदयवीर के शोर मचाने पर बदमाशों ने  उनका गला घोंट दिया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक उदयवीर परिवार के साथ छावला के दुर्गा विहार में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी विद्या देवी और एक बेटा संजय है। बुधवार दिन में संजय किसी काम से बाहर गया हुआ था। घर में दंपती अकेले थे। इस बीच तीन बदमाश उनके घर में लूटपाट के इरादे से घुस गए। 
विज्ञापन


विद्या देवी ने आरोपियों से पूछताछ करना शुरू की और घर में घुसने का कारण पूछा तो आरोपियों ने जबरन उनको रसोई में धक्का देकर बंद कर दिया। इस बीच उदयवीर वहां पहुंच गए। उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने उदयवीर को पकड़ा और उनका गला घोंट दिया। 
विज्ञापन

बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर शोर सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। बाद में उदयवीर को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। लूटपाट के अलावा अन्य दृष्टिकोणों से भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें