फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलकम झील में डूबकर आठ साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। वेलकम झील में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान आठ साल के मासूम की डूबकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विकास (8) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर वेलकम थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वारदात के समय विकास का भाई भी उसके साथ था। उसने विकास को बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक विकास अपने परिवार के साथ सुभाष पार्क, वेलकम में रहता था। इसके परिवार में पिता प्रकाश, मां, तीन बहनें व दो भाई हैं। विकास तीसरी कक्षा का छात्र था। विकास के पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। शनिवार दोपहर विकास अपने भाई के साथ वेलकम की झील में नहाने आया था। इस बीच गहरे पानी में चले जाने की वजह से वह डूब गया।
उसके भाई ने परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजन फौरन वहां पहुंचे। विकास को पानी से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें