फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: मच्छर जनित बीमारियों के बीच आठ कर्मचारी भूख हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
समान वेतन, मेडिकल लीव और अनुकंपा नियुक्ति समेत मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इन्हीं बीमारियों की रोकथाम करने वाले डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) और सीएफडब्ल्यू कर्मचारी अब खुद बीमारियों से लड़ने के बजाय अपने हक की लड़ाई लड़ने पर मजबूर हैं। उनकी सोमवार से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भूख हड़ताल में बदल गई।
विज्ञापन

एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर के गेट नंबर पांच पर एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन जारी है। यूनियन के नेता देवानंद शर्मा के नेतृत्व में कर्मचारी दिन-रात धरने पर डटे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगें पिछले तीन दशक से अनसुनी की जा रही हैं। समान वेतन, मेडिकल लीव और अनुकंपा नियुक्ति जैसी बुनियादी मांगें ही आज तक पूरी नहीं हुईं। एमसीडी की ओर से मंगलवार को पहली बड़ी पहल देखने को मिली। मेयर राजा इकबाल और नेता सदन प्रवेश वाही धरनास्थल पर पहुंचे और यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन करने का वादा किया। साथ ही, उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया। यूनियन ने मेयर और नेता सदन का आभार जताया, लेकिन साफ कहा कि जब तक प्रशासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी नहीं होते, तब तक हड़ताल वापस नहीं ली जाएगी। यूनियन नेता देवानंद शर्मा ने कहा कि हमारे आठ साथी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। यह हमारे धैर्य और पीड़ा की अंतिम सीमा है। अब सिर्फ लिखित आदेश ही हमें आंदोलन से पीछे हटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें