फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: चोरी में घरेलू सहायक व महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला की मौर्य एन्क्लेव थाना पुलिस ने घर से हुई चोरी के मामले में घरेलू सहायक और महिला को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के 4 मोबाइल, 8 टैबलेट, 1 प्रिंटर और 1 सूटकेस बरामद किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मानुस और वर्षा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को पीतमपुरा के एमयू ब्लॉक निवासी प्रदीप सोनी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके घर से 1.55 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। चोरी के बाद से उनका घरेलू सहायक मानुस गायब है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें