फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का हुआ दीदार, ईद-उल-फितर आज, घरों में ही नमाज अदा करने की अपील...

Fri, 14 May 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

  • जामा और फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने ईद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील की
विज्ञापन
ईद का चांद... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीस दिन चले पवित्र रमजान के बाद आखिरकार बृहस्पतिवार को चांद के दीदार हो ही गए। देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। ईद का चांद दिखते ही लोगों ने एक दूसरे को फोन पर ईद की बधाई देना शुरू कर दिया। हालांकि कोविड महामारी की वजह से हर साल रहने वाली ईद की वह रौनक तो नहीं है, लेकिन फिर भी लोग इसको लेकर खासे उत्साहित थे। 

विज्ञापन


दिल्ली समेत देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी और फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने तमाम लोगों से अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि शरिया इसका इजाजत देता है, लिहाजा सभी लोग अपने-अपने घरों में नमाज अदा करें और अपने घरों में ही रहें।  

दिल्ली में अचानक बढ़े कोरोना के मामलों के बाद दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन का घोषणा कर दी थी। इसकी वजह से राजधानी के सभी बाजार बंद रहे और रमजान की रौनक भी फीकी रही। ज्यादातर लोग ईद की खरीदारी से भी महरूम रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें