फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक बोट मामला: 800 लोगों को लगाया 250 करोड़ का चूना, दो और गिरफ्तार, अब तक 23 की हुई गिरफ्तारी

Wed, 19 May 2021 08:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आर्थिक अपराथ शाखा के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह के मुताबिक, गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नाम की कंपनी  चला रहे संजट भाटी व एक अन्य के नाम पर 42 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में शिकायतें दर्ज हैं। 
विज्ञापन
bike boat Case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बाइक बोट धोखाधड़ी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अब तक दिल्ली में 800 लोगों को शिकार बना 250 करोड़ रुपये ठग चुके हैं। आरोपियों की पहचान बद्री नारायण तिवारी व विजय शर्मा के रूप में हुई है। बाइक बोट मामले में अब तक पुलिस दोनों आरोपी समेत 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।  
विज्ञापन


आर्थिक अपराथ शाखा के अतिरिक्त आयुक्त आरके सिंह के मुताबिक, गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड नाम की कंपनी  चला रहे संजट भाटी व एक अन्य के नाम पर 42 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में शिकायतें दर्ज हैं। आरोप है कि आरोपी पीड़ितों से एक बाइक पर 62 हजार रुपये निवेश करने के लिए कहते थे। इसके बदले में उन्हें 9500 रुपये मूल व किराए राशि के साथ प्रतिमाह रुपये मिलने का आश्वासन दिया जाता था। 

गत जनवरी 2019 में कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक पांजी स्कीम लांच कर 1.24 लाख रुपये लोगों से निवेश करने के लिए कहा। इसके बदले में प्रतिमाह एक साल तक 17 हजार रुपये का आश्वासन दिया गया, लेकिन शुरुआत में भरोसा जीतने के बाद वे बाद में फरार हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद एसीपी कपिल पराशर व डीसीपी मोहम्मद अली के नेतृत्व में एसाइ मुर्तजा, हेड कांस्टेबल श्यामवीर की टीम बनाई गई। जांच  के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त कंपनी के दिल्ली के अलावा उत्तरप्रदेश में विभिन्न खाते हैं। 
 
विज्ञापन

वहीं, रिजर्व बैंक से भी जानकारी मिली कि कंपनी रुपये के लेनदेन के लिए अधिकृत नहीं है। पुलिस ने जाल बिछाकर अलग-अलग दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि 800 से ज्यादा लोगों को दिल्ली में ठगा जा चुका है। वहीं, आरोपियों ने कई सौ करोड़ रुपये की संपत्ति भी बना रखी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें