फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने वाहनों के स्क्रैप से कर सकेंगे कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कबाड़ बन चुके डीजल या पेट्रोल चलित वाहन को बेचकर भी आप कमाई कर सकते हैं। वाहनों के स्क्रैप करने पर मिलने वाला सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (सीओडी) आपको फायदा देगा। सीओडी के जरिये नए वाहन की खरीद से कीमत में पांच फीसदी तक की बचत कर सकेंगे। खास बात यह है कि इस सर्टिफिकेट की अगर जरूरत न हुई तो आगे किसी और को बेचकर भी कमाई कर सकते हैं। सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स पर मिलने वाली छूट के साथ इंसेटिव को अगर शामिल किया जाए, तो नई कार या बाइक खरीदने पर आपके खर्च में करीब 10 फीसदी तक की बचत होगी।
विज्ञापन

पाइनव्यू टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर यश अरोड़ा के मुताबिक, पुराने वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना आसान होगा। सरकार की नई नीति के मुताबिक अगले साल से सरकारी वाहनों से इसकी शुरुआत की जा रही है। इसके बाद वाणिज्यिक और निजी वाहन मालिकों को स्क्रैपिंग पर फायदा मिलेगा। अरोड़ा के मुताबिक, पुराने वाहनों को स्क्रैप के तौर पर खरीदने के बाद निष्तारित किया जाता है। मेटल और नॉन मेटलिक पार्ट्स को अलग-अलग करने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जाता है। स्क्रैप के तौर पर कार या बाइक की खरीद औसतन 18-22 रुपये प्रति किलोग्राम के तौर पर कर ली जाती है। औसतन एक पुरानी कार को स्क्रैप करने पर 20-30 हजार रुपये मिलते हैं।
सीओडी की कीमत खुद कर सकेंगे तय
10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल चलित वाहनों को स्क्रैप करने के बाद सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट (सीओडी) जारी किया जाएगा। खास बात यह होगी कि इस सर्टिफिकेट के जरिये 20 लाख की कार की खरीद पर एक लाख रुपये तक की बचत कर सकेंगे। अगर आप नई गाड़ी नहीं खरीदते हैं तो किसी भी वक्त सीओडी दूसरों को बेच सकेंगे और इसकी मियाद भी खत्म नहीं होगी। सीओडी की कीमत भी आप तय करेंगे।
विज्ञापन

दस्तावेज से अब नहीं सताएगी सुरक्षा की चिंता
दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर पुराने वाहनों का कबाड़ है। इन्हें नहीं हटाने की वजह से प्रदूषण में बढ़ोतरी के साथ कई और तरह की परेशानियां भी हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी वाहनों के स्क्रैप करने के बाद मिलने वाले दस्तावेज का कानूनी तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, पुराने वाहनों के नंबर का कहीं भी गैर कानूनी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें