फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने किसानों को परोसा खाना, कहा- हम किसान आंदोलन के साथ

Sun, 31 Jan 2021 03:52 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के झंडे के नीचे चल रहे किसान आंदोलन के यू-टर्न लेने के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राजनीतिक तस्वीर भी बदल सकती है। गाजीपुर के बाद पश्चिमी यूपी में किसानों की महापंचायत के आयोजन से किसान राजनीति गरमाई है। इस बीच यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और किसानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने खून की आखिरी बूंद तक किसानों के साथ संघर्ष करते रहेंगे।

विज्ञापन


अजय कुमार लल्लू ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह किसानों के साथ हैं और अपने खून की आखिरी बूंद तक उनके साथ संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "पसीने से फसल सींचकर देश का पेट भरने वाले किसानों के साथ अपने खून की आखिरी बूंद तक संघर्ष करता रहूंगा।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता किसान आंदोलन के साथ खड़ा है। मैं इस शांतिपूर्वक आंदोलन के लिए सभी किसान भाइयों और किसान संगठनों को धन्यवाद देता हूं। अब तक 68 दिन में 170 से अधिक किसानों ने इस आंदोलन में शहादत दी है। इन कानूनों को सरकार को हर हाल में रद्द करना पड़ेगा।" 
विज्ञापन




उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर पर देर रात किसानों के बीच लंगर सेवा की। उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "गाजीपुर बॉर्डर पर सत्याग्रही किसान भाइयों की लंगर सेवा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें