फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के वीडियो पर मनीष सिसोदिया की सफाई, बोले- बीच से लाईनें उठाकर भाजपा ने की फर्जी स्टोरी बनाने की कोशिश

Sun, 31 Jan 2021 02:54 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कृषि कानूनों को लेकर पूरे देश में बवाल मचा है। दो महीने से अधिक समय से किसान दिल्ली बॉर्डर पर कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर डटे हुए हैं। किसान और सरकार के बीच कई दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। वहीं विपक्ष भी सरकार से कानूनों की मांग कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी पार्टी इस कानून का विरोध कर रही है। बीजेपी ने केजरीवाल का एक वीडियो शेयर कर तहलका मचा दिया है। 
विज्ञापन

 
भाजपा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल कृषि कानूनों का समर्थन कर रहे हैं। वीडियो की सफाई में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह वीडियो केजरीवाल के टीवी इंटरव्यू का एडिटेड वर्जन है। जिसमें बीच से लाईनें उठाकर फर्जी स्टोरी बनाने की कोशिश की गई है। 
विज्ञापन


किसान कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा भी भड़क उठी थी। जिसमें एक किसान की मौत भी हो गई। साथ ही सैकड़ों पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। साथ ही सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। 

अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त कंपनियां तैनात
सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को हुए बवाल और नई दिल्ली के अतिसुरक्षित इलाके में स्थित इस्त्राइली दूतावास पर धमाके के बाद सिंघु और टिकरी बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। वहां अर्धसैनिक बल की अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी गयी है और प्रदर्शन स्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके साथ ही धरनास्थल पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। आसपास के इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिसकर्मी लगातार वीडियोग्राफी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बॉर्डर पर पूरी तरह से रख रहे नजर
परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त पुलिस को अपने इलाके में स्थित बॉर्डर पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए कहा गया है और हरेक दो घंटे पर बॉर्डर के हालात के बारे में आला पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कहा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सिंघु बॉर्डर के हालात को देखते हुए वहां अर्द्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गयी है। अतिरिक्त 20 कंपनियों को तैनात कर दिया गया है। वहां पहले से अर्द्धसैनिक बल की पांच कंपनियां तैनात थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें