फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने डीयू के कार्यवाहक कुलपति से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने लंबित मुद्दों के समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर बृहस्पतिवार को डीयू के कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान डीयू के डीन ऑफ कॉलेज प्रो बलिराम पाणि व साउथ कैंपस निदेशक सुमन कुंदू भी शामिल रहे। इस मुलाकात से सरकार और डीयू के बीच चल रहा गतिरोध खत्म होने की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार से सौ फीसदी वित्त पोषित व डीयू से संबद्ध 12 कॉलेजों में बीते कुछ माह से वेतन के लिए फंड देने के मुद्दे पर डीयू और सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि सभी लंबित मुद्दों के समाधान तथा विद्यार्थियों को इनोवेटिव व उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा कैसे दी जा सकती है, इस पर योजना के लिए चर्चा हुई। यह बैठक काफी लाभदायक रही।
बीते माह के मध्य में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 12 कॉलेज प्राचार्यों के साथ बैठक की थी। साथ ही कॉलेजों के शिक्षकों व स्टाफ को वेतन देने के लिए 28.24 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि लंबे समय से डीयू अधिकारियों और कुलपति से बातचीत के प्रयास हो रहे हैं। लंबित मुद्दों का समाधान हो सके इसके लिए जल्द ही डीयू कुलपति को बातचीत के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें