फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी: डीयू की मई में होने वाली परीक्षाएं स्थगित की जाएं, शिक्षक संघ ने कुलपति को लिखा पत्र

Tue, 27 Apr 2021 06:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 मई से परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं। जबकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर देशभर में सभी वर्गों को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में यह परीक्षाएं स्थगित किए जाने की मांग उठने लगी है।
विज्ञापन
Delhi University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय में 15 मई से परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं। जबकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर देशभर में सभी वर्गों को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में यह परीक्षाएं स्थगित किए जाने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ(डूटा) ने कुलपति प्रो पीसी जोशी को एक पत्र लिखा है। डूटा ने पत्र में मांग की है कि परीक्षाएं स्थगित किए जाने के साथ-साथ आंतरिक मूल्यांकन जमा कराने की समय सीमा भी बढ़ाई जानी चाहिए। 

विज्ञापन


डूटा अध्यक्ष डॉ राजीब रे पत्र में कहा है कि विद्यार्थी व शिक्षक काफी कठिन समय से गुजर रहे हैं। वहीं मई में इस महामारी के पीक पर आने की बात कही जा रही है। ऐसे में जब मई में ही ओपन बुक एग्जाम(ओबीई) ऑनलाइन व ऑफलाइन मोड में आयोजित होने हैं, लिहाजा विद्यार्थियों व शिक्षकों को अतिरिक्त तनाव नहीं दिया जाना चाहिए। डूटा ने कुलपति से कुछ अन्य कदम उठाने की भी अपील की है, जिससे कि शिक्षकों व विद्यार्थियों को राहत मिल सके। 

डूटा का कहना है कि यूनिवर्सिटी हेल्थ सेंटर व पटेल चेस्ट संस्थान पर सुविधाओं को बढ़ाने के तरीकों का पता लगाना चाहिए। विश्वविद्यालय को उन डॉक्टरों का एक पैनल बनाए रखना चाहिए जिनसे ऑनलाइन परामर्श लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही संकटग्रस्त लोगों के लिए एक केंद्रीकृत हेल्पलाइन सेवा भी शुरु की जाए। तदर्थ शिक्षकों के लिए बीमारी की अवधि के लिए पैड मेडिकल लीव की व्यवस्था की जाए। साथ ही विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार से अनुरोध करना चाहिए कि वह उन संकाय सदस्यों के परिवारों को 2.5 करोड़ का मुआवजा प्रदान करे, जिन्होंने महामारी के कारण अपनी जान गंवाई है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें