राजेंद्र नगर क्षेत्र से विधायक दुर्गेश पाठक ने एक बार फिर एमसीडी का प्रभार मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी प्रतिष्ठा और लगन से निभाते हुए दिल्ली को सपनों की दिल्ली बनाने की दिशा में काम करते रहेंगे।
दरअसल, पिछले कई वर्षों से एमसीडी पर भाजपा का शासन था और भाजपा ने दिल्ली को बर्बाद करने और एमसीडी को कंगाल करने का एक मौका नहीं छोड़ा। ऐसे में दिल्ली की बेहतरी के लिए एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार का होना बहुत जरूरी हो गया था।