पुलिस से शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोपी के बेटे द्वारा बनाए गए वीडियो को दिखाया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि वारदात को आरोपी ने अपने घर पर ही अंजाम दिया था। बुजुर्ग ने किशोरी को किसी से भी कुछ न कहने की धमकी दी थी। पीड़िता अभी तक दहशत में थी और जब घटना का वीडियो उसके पिता ने देखा तो उसके बाद लड़की ने पिता को सब कुछ बता दिया।