सूरज के तेवर से बेहाल राजधानी
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश और हरिद्वार बने पहली पसंद
ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, धार्मिक पर्यटन स्थलों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। हरिद्वार और ऋषिकेश में होटल और आश्रमों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है। नजफगढ़ निवासी अनंत अपने परिवार के साथ ऋषिकेश जाने की तैयारी कर रहें हैं। अनंत ने बताया कि दिल्ली की गर्मी अब सहन नहीं हो रही। बच्चों की छुट्टियां भी हैं, इसलिए हमने कुछ दिन ऋषिकेश में बिताने का फैसला किया है। आरकेपुरम निवासी रोबिन ने बताया कि हम पहले विदेश घूमने की सोच रहे थे, लेकिन इस बार परिवार के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश जाने का प्लान बनाया।
ईद से वीकेंड तक नैनीताल और कैंची धाम में बाइकों की एंट्री बंद
हालांकि ईद के बाद शुरू होने वाले वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद पर पुलिस ने नैनीताल और कैंची धाम में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस दौरान बाहरी जिलों से आने वाली निजी बाइकें और टैक्सी बाइकें शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। नैनीताल के एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि 28 मई से वीकेंड तक यह प्रतिबंध सख्ती से लागू कराया जाएगा। जिले के बाहर से आने वाली बाइकें काठगोदाम, कालाढूंगी में रोक दी जाएंगी। वहां से पर्यटक शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के जरिये नैनीताल और कैंची धाम जा सकेंगे।