फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आपसी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक, आरोपी की तलाश जारी

Wed, 01 Mar 2023 08:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जहांगीरपुरी निवासी दिलशाद के दोस्त मनीष ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.20 बजे वह अपने दोस्त दिलशाद के घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहा था। दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मंगलवार को हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और भाग गए। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके दोस्त ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोस्त के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

जहांगीरपुरी निवासी दिलशाद के दोस्त मनीष ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4.20 बजे वह अपने दोस्त दिलशाद के घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहा था। दोनों निजी कंपनी में काम करते हैं। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और दोनों ने चाकू निकालकर दिलशाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

 

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर वहां से भाग गए। घायल दिलशाद को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई है। दोनों हमलावर इलाके के रहने वाले हैं। उनकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें