नियमित कॉलेज के छात्रों के लिए प्रश्न पत्र 75 अंक, जबकि एसओएल व एनसीवेब के छात्रों के लिए 100 अंकों का होगा। ओपन बुक एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र इस तरह से तैयार किए जाएंगे जिससे छात्रों की समझ और विश्लेषण कौशल को परखा जा सके।
प्रश्न पत्र के तीन सेट होंगे जिनमें कठिनता का स्तर मध्यम होगा। पीजी के छात्रों के लिए ओपन बुक एग्जाम की अलग से डेट शीट विभागों की ओर से जारी की जाएगी। यूजी-पीजी के दृष्टिबाधित छात्र किस तरह से परीक्षा देंगे, इसके लिए भी गाइडलाइंस जल्द ही जारी की जाएंगी।
दूसरी ओर यूजी कोर्स में दूसरे, चौथे सेमेस्टर और पीजी कोर्स में दूसरे सेमेस्टर केे छात्रों की परीक्षा के लिए कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई हैं। बताया जा रहा है कि आंतरिक मूल्यांकन और छात्रों के पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा।
छात्रों को परीक्षा देते समय इंटरनेट, स्कैनिंग इत्यादि की दिक्कत ना हो इसके लिए विवि प्रशासन विभिन्न राज्यों के कंप्यूटर सेंटरों से भी बातचीत करने की तैयारी कर रहा है। ताकि किसी छात्र के पास इंटरनेट, स्कैनिंग और डाउनलोडिंग की व्यवस्था नहीं होेने पर वह कंप्यूटर सेंटर में जाकर परीक्षा दे सके। ओपन बुक एग्जाम के साथ छात्रों से एक शपथ पत्र भी लिया जाएगा।