इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों की मदद करते रहे। छह मई को देवेंद्र ने कोरोना को हरा दिया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई। आठ मई मो नीलम की पत्नी ने एलएनजेपी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का कोरोना टेस्ट हुआ जो निगेटिव आया। परिवार ने राहत की सांस ली। इलाज के दौरान नीलम भी निगेटिव हो गई। 11 मई को उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच बृहस्पतिवार को देवेंद्र उसकी पत्नी नीलम और छोटी बच्ची का भव्य स्वागत किया गया। परिवार भी अपना ऐसा स्वागत पाकर बेहद खुश हुआ।