एसओएल के केशवपुरम सेंटर का उद्घाटन सोमवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी ने किया। इस अवसर पर डीयू रजिस्टरार डॉ. विकास गुप्ता, डीन ऑफ कॉलिजेज प्रो. बलिराम पाणि, साउथ कैंपस निदेशक प्रो सुमन कुंदू, व स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्रिंसिपल प्रो यूएस पांडेय उपस्थित थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के विद्यार्थियों को अब नॉर्थ कैंपस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्यार्थियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए एसओएल ने पश्चिमी दिल्ली स्थित केशवपुरम में तीसरा क्षेत्रीय सेंटर शुरू किया है। इस तरह से एसओएल के सेंटरों की संख्या दो से बढ़कर तीन हो गई है।
विज्ञापन
इससे पहले डीयू के उत्तरी व दक्षिणी परिसर में एसओएल के सेंटर हैं। इस सेंटर के शुरू होने से दाखिले, लाइब्रेरी व पाठ्य सामग्री की सुविधा विद्यार्थियों को मिलेगी। जल्द ही चौथा सेंटर पूर्वी दिल्ली में शुरू होगा। एसओएल के केशवपुरम सेंटर का उद्घाटन सोमवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो पीसी जोशी ने किया।
इस अवसर पर डीयू रजिस्टरार डॉ. विकास गुप्ता, डीन ऑफ कॉलिजेज प्रो. बलिराम पाणि, साउथ कैंपस निदेशक प्रो सुमन कुंदू, व स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के प्रिंसिपल प्रो यूएस पांडेय उपस्थित थे। प्रो. पांडेय ने बताया कि यहां विद्यार्थियों को लाइब्रेरी, पाठ्य सामग्री व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। दाखिले संबंधित जानकारी भी यहां से मिल सकेगी।
विज्ञापन
ऐसा विचार किया जा रहा है कि बीकॉम से जुड़ी पाठ्य सामग्री यहीं से विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जाए। यहां कैंपस शुरू होने से इस इलाके और इस इलाके से जुड़े विद्यार्थियों को नॉर्थ कैंपस आने या साउथ कैंपस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
यह पूरी तरह से ग्रीन कैंपस है। इसके बनने से विद्यार्थियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। ऐसा ही एक कैंपस जल्द ही पूर्वी दिल्ली में शुरू होगा। उसको तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। पूर्वी दिल्ली सेंटर शुरू होने से गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में रहने वाले विद्यार्थियों को लाभ होगा।