नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी, पीजी एमफिल के प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज के लिए छह सितंबर से प्रवेश परीक्षा शुरू होने जा रही है। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र में छात्रों के ब्यौरे में काफी गलतियां है। इसके लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रवेश पत्र में सुधार के लिए डीयू से संपर्क किया। डीयू ने इससे जुड़ी समस्या के लिए चार मोबाइल नंबर तथा एक ईमेल आईडी जारी किया है।
डीयू प्रशासन के अनुसार यदि कोई छात्र अपने प्रवेश पत्र में कोई गलती पाता है तो वह मोबाइल नंबर 9453819438, 9455874492, 9455874502, 9453827207 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही मेल आईडी Duet2020helpdesk@gmail.com के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है। इस पर अपनी शिकायत भेजकर प्रवेश पत्र में सुधार कराया जा सकता है।