फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू ः प्रवेश परीक्षा के लिए बनी कमेटी, एनटीए करेगी आयोजन, रजिस्ट्रार विकास गुप्ता अध्यक्ष

Mon, 07 Feb 2022 04:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) करेगी।
विज्ञापन
Delhi University
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) करेगी। इसके लिए आठ सदस्यीय समन्वय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की अध्यक्षता डीयू के रजिस्ट्रार विकास गुप्ता करेंगे। संयोजक के रूप में डीन डीएस रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) समन्वय कमेटी के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन


एनटीए को केंद्रीय विश्वविद्यालय कॉमन प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) कराने का जिम्मा दिया गया है। दाखिले के लिए डीन प्रोफेसर हनीत गांधी, संयुक्त डीन संजीव सिंह, संयुक्त डीन अजय जायसवाल, डीन छात्र कल्याण पंकज अरोड़ा, श्री गुरु तेज बहादुर खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल  जसविंदर सिंह व प्रवेश शाखा के अधिकारी ओपी शर्मा को पैनल का सदस्य बनाया गया है।

गौरतलब है कि अब तक डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए कटऑफ व पीजी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता था। लेकिन, इस बार से डीयू में कॉमन प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें