फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : एक कट ऑफ में एक बार ही रद्द होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में एक कट ऑफ में एक बार ही दाखिला रद्द कराया जा सकेगा। यह सुविधा भी छात्रों को पहली कट ऑफ की जगह दूसरी कट ऑफ से मिलेगी। यदि कट ऑफ से किसी कोर्स में दाखिला ले लिया है तो उसे रद्द कराकर प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज में दाखिला लिया जा सकता है। डीयू दाखिला विशेषज्ञों ने यह जानकारी दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले आयोजित वेबिनार में छात्रों को दी। इस दौरान छात्रों की ओर से भी कई सवाल पूछे गए। फेसबुक पर वेबिनार की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी गई।
विज्ञापन

डीयू दाखिला शाखा डीन प्रो. शोभा बगई ने बताया कि दस्तावेज अपलोड करने के लिए दोबारा पोर्टल नहीं खुलेगा। हालांकि, कई छात्रों ने अंकतालिका अपलोड नहीं की है। इसलिए कॉलेजों को कहा गया है कि वह सीबीएसई से छात्र की ऑनलाइन अंकतालिका ले सकते हैं। इसी तरह अन्य बोर्ड के लिंक से भी अंकतालिका को ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। यदि किसी ने कोई दस्तावेज अपलोड नहीं किया है तो इसकी जानकारी छात्र डैशबोर्ड पर दे सकते हैं।
ऑनलाइन केलकुलेटर से अंकों की गणना कर सकेंगे छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए अंकों की गणना के लिए ऑनलाइन केलकुलेटर की सुविधा देने की योजना बनाई थी। बीते साल इसे शुरू नहीं किया जा सका था, लेकिन इस बार इसके माध्यम से छात्र अपने बेस्ट ऑफ फोर कोर्सेज के अंकों की गणना कर सकेंगे। प्रो. बगई ने बताया कि वेबिनार में अधिकतर छात्रों ने बेस्ट ऑफ फोर केलकुलेशन, जरूरी दस्तावेज, कितनी बार दाखिला रद्द कराया जा सकता है, कोर्स व कॉलेज का चयन कैसे करना है, जैसे सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें