फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सोनू सूद की मदद से हुई याकूब की सर्जरी, चार साल बाद पैरों पर हुए खड़े

Fri, 09 Oct 2020 10:01 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभिनेता सोनू सूद की मदद से हुई याकूब की सर्जरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एम्स के डॉक्टरों की सहायता से अब याकूब 4 साल बाद अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे । याकूब आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अभिनेता सोनू सूद से इलाज में सहायता के लिए गुहार लगाई। जिसके बाद अभिनेता ने एम्स में याकूब के इलाज का इंतजाम किया। सोमवार को एम्स में याकूब की सर्जरी की गई।

विज्ञापन

 

शुक्रवार को याकूब ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट कर सोनू सूद का धन्यवाद किया। जिस पर अभिनेता ने लिखा 500 करोड़ से भी बड़ी सुपर हिट। 
 

बता दें याकूब ने 1 अक्तूबर को ट्विटर पर लिखा धन्यवाद सर। मैं बहुत तकलीफ में था, आपके कारण एम्स में मेरा चेकअप हो गया। मगर सर बहुत जल्द मेरा इलाज भी करवा दीजिए।

जिसपर सोनू सूद ने रिप्लाई किया कि सोमवार को आपकी सर्जरी दिल्ली एम्स में डॉ. मल्होत्रा करेंगे। उन्होंने मुझे वादा किया है की आप मंगलवार को सीढ़ियां चढ़ेंगे। मैं इंतजार नहीं कर सकता भाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद शुक्रवार को याकूब ने सीढ़ियां चढ़ते हुए वीडियो पोस्ट किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें