फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक ड्यूटी करने वाले डीटीसी कर्मियों को डिपो में ही मिलेगा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बसों के परिचालन से जुड़े कर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने और अनुपस्थिति कम करने के लिए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने पहल की है। देर रात तक ड्यूटी करने वाले कर्मियों को डिपो में भोजन के लिए टोकन मिलेगा। लौटने में देरी होने पर डिपो में रुकने वाले चालक-संवाहकों को 40 रुपये का टोकन दिया जाएगा जिसे देकर वह कैंटीन में वेज थाली ले सकेंगे।
विज्ञापन

डीटीसी की ओर से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिणी दिल्ली के एक-एक डिपो में पायलट आधार पर इसकी शुरुआत की जाएगी। इसकी शुरुआत 19 अक्तूबर से होने की संभावना है लेकिन किस डिपो से शुरू होगी यह निर्धारित होना बाकी है। कर्मियों के प्रदर्शन और उपस्थिति में सुधार होने पर अन्य डिपो में भी इसे लागू करने पर विचार किया जाएगा।
डीटीसी के उप महाप्रबंधक डॉ. आर.एस. मिन्हास के मुताबिक परिचालन कर्मियों को रात के वक्त डिपो लौटने पर खानपान की दिक्कत न हो, इसलिए उन्हें टोकन दिया जाएगा। इससे वह वेज थाली लेकर खा सकेंगे। इसका भुगतान डीटीसी की ओर से किया जाएगा। कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की जाएगी। इसकी सफलता के मूल्यांकन के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें