फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली है : आज दो बजे तक नहीं चलेंगी डीटीसी की बसें

Mon, 29 Mar 2021 05:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dtc
विज्ञापन

त्योहार के दिन होली के मौके पर सोमवार सुबह से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी)की बसें दोपहर दो बजे तक सड़कों पर नहीं उतरेंगी। हालांकि इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए चुनिंदा रूटों पर बसें फिर यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान डीटीसी की केवल 898 बसें ही यात्रियों की सेवा दे सकेंगी। यह संख्या सामान्य दिनों की तुलना में एक तिहाई कम है। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी दोपहर बाद ढाई बजे से एक बार फिर यात्रियों की सेवा में उपलब्ध रहेंगी। सोमवार सुबह से ढाई बजे तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और रैपिड मेट्रो सहित सभी लाइनों पर मेट्रो नहीं चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें