फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सालों में सबसे गर्म होली : अधिकतम तापमान 38 पहुंचने की संभावना, मंगलवार से चलेगी तेज हवाएं

Mon, 29 Mar 2021 01:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-रविवार को नरेला, नजफगढ़ में 39 के पार पहुंचा तापमान
-पीतमपुरा, रिज, व स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 38 के पार रहा तापमान
विज्ञापन
होली का त्योहार मनाते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंडी हवाएं रुकने के बाद से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस बार होली (29 मार्च) दस सालों में सबसे गर्म रह सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे पहले वर्ष 2011 में होली के दिन अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि गर्मी ने अपने तल्ख तेवर रविवार को ही दिखा दिए। जब नरेला व नजफगढ़ इलाकों में तापमान 39 डिग्री के पार चला गया, वहीं रिज, पीतमपुरा व स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में पारा 38 डिग्री के पार दर्ज हुआ। राहत की बात यह है कि मंगलवार से तेज सतही हवाएं चलेंगी जिससे चढ़ते पारे पर थोड़ा ब्रेक लगेगा।

विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आमातौर पर हर साल होली मार्च की शुरुआत में होती है। जबकि इस बार मार्च के अंत में हैं।  वर्ष 2000 केबाद होली का पर्व तीसरी बार 25 मार्च के बाद पड़ रहा है। 2005 में होली 25 मार्च, 2013 में 27 मार्च को होली थी। तब भी तापमान 37 के पार नहीं पहुंचा था।

रविवार को नरेला में अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा। इस तरह से यह इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं नजफगढ़ में 39.2 व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज हुआ। पीतमपुरा व स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 38.9 डिग्री रहा। अब 30 मार्च से एक अप्रैल तक 25 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री केबीच बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा। 
अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 17.8 डिग्री सेल्सियस
29 मार्च को सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 37 मिनट
30 मार्च को सूर्योदय: सुबह 6 बजकर 13 मिनट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें