फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DSEU: यूजी दाखिले के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन, विश्विद्यालय ने जारी किया डिप्लोमा कोर्स का परिणाम

Thu, 15 Sep 2022 05:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

विश्वविद्यालय नए सत्र में दाखिले के लिए 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी। हालांकि, बाद में इस तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। आवेदन कम मिलने पर विश्वविद्यालय ने दोबारा से तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया था।
विज्ञापन
DESU Admission 2022 (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) से स्नातक करने के इच्छुक छात्रों के लिए दाखिले के आवेदन के लिए आज अंतिम अवसर है। छात्र डीएसईयू के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मुश्किल है कि स्नातक के आवेदन के लिए तिथि को बढ़ाया जाए। ऐसे में छात्रों को विश्वविद्यालय की सलाह है कि दाखिले के लिए अंतिम क्षण  में किसी परेशानी से बचने के लिए समय से आवेदन कर दें।

विज्ञापन

 
विश्वविद्यालय नए सत्र में दाखिले के लिए 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए जुलाई में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 15 अगस्त थी। हालांकि, बाद में इस तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया गया था। आवेदन कम मिलने पर विश्वविद्यालय ने दोबारा से तिथि को बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया था।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी का कहना है कि दाखिले के लिए छात्रों के 12वीं के अंकों को आधार बनाया जाएगा। अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार होगी व छात्रों को सीट आवंटन किया जाएगा। अधिकारी का कहना है कि जिन छात्रों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) की परीक्षा दी है, उन्हें दाखिले में 10 फीसदी अंकों का लाभ मिलेगा। यदि किसी छात्र के अंक समान होते हैं तो छात्रों के बेस्ट विषयों के अंकों को शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


18 सितंबर तक डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए भर सकते हैं विकल्प
डीएसईयू ने डिप्लोमा इन इंजीनियिरिंग, डिप्लोमा लेटरल इंट्री व पार्ट और फुल टाइम डिप्लोमा कोर्स के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसके लिए छात्र 18 सितंबर तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर कॉलेजों का विकल्प भर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अधिक से  अधिक विकल्पों को भरें, जिससे सीट मिलने में आसानी हो। हालांकि, छात्र विकल्प में ऐसे पाठ्यक्रमों को न भरें,  जिसे वे पढ़ना नहीं चाहते हैं। क्योंकि, सीट मिलने पर यदि फीस जमा नहीं की तो अगले चरण में ऐसे छात्रों को शामिल नहीं किया जाएगा। ऐसे छात्रों के लिए सीट खाली रहने पर स्पॉट चरण में सीट मिलने की संभावना है। विश्वविद्यालय आगामी 20 सितंबर को सीट आवंटन का परिणाम जारी करेगा। 

सीट मिलने पर करना होगा 7875 रुपये का भुगतान 
डिप्लोमा कोर्स में सीट मिलने पर छात्रों को 7,875 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस का ऑनलाइन भुगतान कर सीट को पक्का किया जा सकता है। इसके लिए छात्रों के पास 21 से 24 सितंबर दोपहर 12 बजे तक का समय है। फीस का भुगतान करने पर विश्वविद्यालय का अधिकारी छात्रों द्वारा आवेदन करते समय भरे गए दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। दस्तावेज सत्यापित होने पर छात्रों को प्रोविजनल दाखिला योग्य माना जाएगा। हालांकि, दस्तावेजों में यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो दाखिला उस चरण के लिए निरस्त हो जाएगा। गड़बड़ी सही करने के बाद छात्र अगले चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें