फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ड्रग्स तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला, उसका पति जसवीर और मुख्य सप्लायर सत्य कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 114.17 किलो डोडा पोस्त और 160 ग्राम अफीम बरामद की है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, 31 अक्तूबर को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक टैक्सी में महिला को दो नाबालिग बच्चों के साथ पकड़ा गया। उसके पास से 11.875 किलो डोडा पोस्त मिला। इसके बाद उसके पति जसवीर को भी गिरफ्तार किया गया। उनके किराये के मकान से 3.65 किलो डोडा पोस्त और 4100 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी जसवीर ने बताया कि पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से उसके घर पर छापा मारकर 98.645 किलो डोडा पोस्त और 160 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस के अनुसार, सत्य कुमार के पास अफीम की खेती का वैध लाइसेंस था, लेकिन वह कथित तौर पर अवैध भंडारण और बिक्री में शामिल था। मामले में आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें