फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग: वैक्सीन नहीं तो एग्जाम नहीं के फरमान से अभिभावक परेशान, दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने एलजी और सीएम से की शिकायत

Tue, 08 Feb 2022 01:46 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीपीए ने शिकायत में कहा है कि बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। डीपीए ने शिकायत में मोबाइल स्क्रीन शॉट साझा किया है। इसमें महाराजा अग्रसेन स्कूल अशोक विहार का जिक्र है, जिसमें एक शिक्षिका नो वैक्सीन, नो एग्जाम की पेशकश कर रही है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लेती छात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पैरेंट्स एसोसिएशन ने एलजी अनिल बैजल और सीएम अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर शिकायत की है कि कई स्कूल फरमान जारी कर रहे हैं कि बिना वैक्सीन वाले बच्चों को वार्षिक परीक्षा में नहीं बैठने देंगे। स्कूलों का इस तरह का फरमान गैरकानूनी है, स्कूलों के ऐसे फरमान के खिलाफ उन पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


डीपीए ने शिकायत में कहा है कि बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। डीपीए ने शिकायत में मोबाइल स्क्रीन शॉट साझा किया है। इसमें महाराजा अग्रसेन स्कूल अशोक विहार का जिक्र है, जिसमें एक शिक्षिका नो वैक्सीन, नो एग्जाम की पेशकश कर रही है। डीपीए की शिकायत है कि इस प्रकार के फरमान कई और स्कूलों की ओर से किए जा रहे हैं, जबकि मेडिकल कारणों से बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो कि वैक्सीन नहीं लगवा सकते। 

डीपीए ने आगे कहा है कि हम जानते हैं कि सरकार द्वारा बच्चों को कोरोना से संक्रमित होने से बचाने के लिए कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसका हम पूर्णतया समर्थन करते हैं, लेकिन यह सत्य है कि किसी को वैक्सीन के लिए बाधित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


डीपीए की अध्यक्ष अपराजिता गौतम ने एलजी, सीएम और एनसीपीसीआर के चेयरपर्सन से अनुरोध कर ऐसे स्कूलों पर डीडीएमए, डीएसईएआर और जेजे एक्ट सेक्शन 75 के तहत कार्रवाई करने की मांग की है, जो कि वैक्सीनेशन के नाम पर बच्चों को डरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें