फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : आज से राजधानी में 50 पैसे महंगी हो गई घरेलू पीएनजी, अब चुकाने होंगे इतने दाम

Wed, 12 Jan 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब दिल्ली में इसकी कीमत 35.61 रुपए प्रति एससीएम हो गई है। कंपनी का कहना है कि लागत में बढ़त के कारण ऐसा किया गया है।  
विज्ञापन
png gas
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आज से घरेलू पीएनजी के दाम में 50 पैसे की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब दिल्ली में इसकी कीमत 35.61 रुपए प्रति एससीएम हो गई है। कंपनी का कहना है कि लागत में बढ़त के कारण ऐसा किया गया है।  

विज्ञापन


आईजीएल ने बीते दिसंबर में बढ़ाए थे सीएनजी के दाम
इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार, 3 दिसंबर को सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की थी। सीएनजी की कीमत दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में चार दिसंबर को सुबह 6.00 बजे से बढ़ी थी। 



दिल्ली के लोग इस समय भी प्रति किलो सीएनजी के लिए 53.04 रुपये अदा कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में इसके लिए 60.30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से देने पड़ रहे हैं। रेवाड़ी में इसके लिए 61.10 रुपये प्रति किलो और करनाल व कैथल में 59.50 रुपये अदा करने पड़ते हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान के तीन शहरों में भी बढ़े थे दाम
राजस्थान की बात करें तो आईजीएल ने कहा था उसने राज्य के तीन शहरों अजमेर, पाली और राजसमंद में कीमतें बढ़ाई थीं जिसके बाद यहां 67.31 रुपये प्रति किलो के हिसाब से सीएनजी मिलने लगी।

यह बात ध्यान देने योग्य है कि आईजीएल ने 1 अक्तूबर से सीएनजी के दाम में चौथी बार 3 दिसंबर को वृद्धि की थी। पिछली बार 1 अक्तूबर, 13 अक्तूबर और 14 नवंबर को दाम बढ़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें