बुधवार सुबह 10 बजे से लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर पांच से होते हुए यह सभी कनॉट प्लेस पहुंचेंगे और वहां के आउटर सर्कल होते हुए वापस अस्पताल की ओर रुख करेंगे।
नीट काउंसलिंग में देरी को लेकर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन अब काफी तेज हो चुका है। बीते सोमवार से ही अलग-अलग अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल ने मरीजों के लिए संकट पैदा कर दिया है। वहीं बुधवार से डॉक्टरों ने अस्पतालों से बाहर आकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसके तहत नई दिल्ली के आरएमएल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मिलकर रैली निकालने की घोषणा की है। बुधवार सुबह 10 बजे से लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर पांच से होते हुए यह सभी कनॉट प्लेस पहुंचेंगे और वहां के आउटर सर्कल होते हुए वापस अस्पताल की ओर रुख करेंगे।
जानकारी मिली है कि इस दौरान करीब दो हजार से अधिक डॉक्टर शामिल हो सकते हैं। हालांकि देर रात तक दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति उन्हें नहीं दी है लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। बहरहाल अगर सुबह रैली निकलती है तो इसके चलते कनॉट प्लेस और उससे जुड़े लुटियन जोन के मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिल सकती है।