फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : होम क्वारंटीन में बाहर घूम रही थी डॉक्टर और नर्स, केस दर्ज

Tue, 21 Apr 2020 11:28 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना संक्रमितों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक महिला डॉक्टर और नर्स ने सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ा दी। बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार वेस्ट में एक महिला डॉक्टर को कोरोना संदिग्ध मानकर होम क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन


इसी तरह महाराजा अग्रसेन अस्पताल की एक नर्स को भी होम क्वारंटीन होने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने गूगल लोकेशन से इनकी पड़ताल की तो वे घर से बाहर की मिली। इसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पश्चिम विहार ईस्ट में परिवार के साथ रहने वाली डॉक्टर रानी (35) एक अस्पताल में डॉक्टर हैं। उन्हें कोरोना मरीज के संपर्क में आने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन होने के लिए कहा था। सोमवार को पुलिस ने रानी की लोकेशन की जांच की तो कई जगह की लोकेशन मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने फौरन रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दूसरी ओर मंगोलपुरी निवासी 28 वर्षीय नर्स को भी घर में क्वारंटीन किया गया था। क्योंकि, महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कई लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। ऐसे में नर्स को घर में ही क्वारंटीन किया गया था, परंतु वह भी घर से बाहर निकली। मंगोलपुरी थाने में इस नर्स के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें