फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Delhi : आज 75 नए केस, कुल संक्रमित 2156, कंटेंटमेंट जोन की संख्या 87 पहुंची

Tue, 21 Apr 2020 11:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना का बढ़ता कहर देखते हुए बीती देर रात दिल्ली से लगी सभी सीमाएं सील कर दी गईं। इसके चलते आज गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। यही नहीं गौतमबुद्ध नगर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है तो गाजियाबाद में 46 हो गई है। वहीं दिल्ली के आंकड़े 2081 पहुंच गए हैं। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....
विज्ञापन
निगम बोध घाट में भरे अस्थियां रखने वाले लॉकर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरूग्राम में चार नए मामले 

विज्ञापन

मंगलावार को गुरुग्राम में कोरोना के चार नए मामले सामने आए, जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 41 हो गई है। जिले में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 15 हो गई है। 

मंगलवार को दिल्ली में 75 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2156 हुई

 


दिल्ली मेंं कंटेंटमेंट जोन की संख्या बढ़कर 87 हुई 

 

स्टॉफ और परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे : दिल्ली पुलिस  
पश्चिम दिल्ली के डीसीपी ने कहा कि हम अपने स्टॉफ और उनके परिवार का पूरा ध्यान रखेंगे। हम आईसीएमआर द्वारा जारी सभी गाईडलाइन का पालन कर रहै हैं। इसके लिए हम अस्पताल प्रबंधन से भी बात करेंगे ताकि अन्य सुविधाएं भी पुलिसकर्मियों तक पहुंचाई जा सकें । 
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते भरे निगमबोध घाट के लॉकर
दिल्ली के निगमबोध घाट में मृतकों के परिजन अस्थियां लेने नहीं आ पा रहे हैं जिससे वहां अस्थियों की संख्या बढ़ गई है। सुपरवाइजर, अवधेश शर्मा ने बताया कि  'हमारे यहां 228 लॉकर हैं। अभी सभी लॉकर भर चुके हैं। लॉकडाउन को देखते हुए लोग अस्थियां लेने नहीं आ रहे हैं इसलिए अस्थियां यहां रखी गई हैं'।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने वीडियो डालकर क्वारंटीन सेंटर की कमियों के बारे में बताया
दिल्ली के अस्पताल में क्वारंटीन किए गए एक कोरोना पॉजिटिव कांस्टेबल सचिन तोमर ने वीडियो के जरिए सरकार से मदद की मांग करते हुए अस्पताल में बरती जा रही लापरवाहियों की शिकायत की।

बुलंदशहरः एक फार्मासिस्ट समेत तीन में कोरोना की पुष्टि, जिला महिला अस्पताल सील
बुलंदशहर जिला महिला अस्पताल के एक फार्मासिस्ट समेत तीन में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। दो अन्य कोरोना पॉजिटिव शिकारपुर निवासी मृतक चिकित्सक के संपर्क में थे, जिला महिला अस्पताल सील।

दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर वाहनों की लगी लंबी कतारें
गाजियाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए, सीमाओं को जिला प्रशासन के आदेश पर देर रात से सील कर दिया गया। मंगलवार सुबह बिना पास वाले वाहनों के कारण यूपी गेट पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। इससे जिनके पास विशेष अनुमति या जरूरी सेवा वाले पास थे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसएचओ कौशाम्बी अजय सिंह ने बताया कि प्रशासन के आदेश के बाद से बॉर्डर सील है। जिन लोगों को अनुमति है, जो जरूरी सेवा वाले हैं उनको ही जाने की अनुमति है। इस दौरान अन्य लोगों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन


दिल्ली में 2081 है संक्रमितों की संख्या
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कुल 2081 केस हैं, जिसमें कल 78 नए केस जुड़े। अस्पताल में अभी 26 लोग आईसीयू में हैं और 5 लोग वेंटिलेटर पर हैं। कल नबी करीम क्षेत्र में रैपिड टेस्ट किया गया था जिसमें 74 लोग का टेस्ट हुआ। उन सभी लोगों का रिजल्ट निगेटिव आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें