फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो में बंदर घुसने के मामले में डीएमआरसी ने दी सफाई, कहा- जानकारी मिलते ही अगले स्टेशन पर ट्रेन को कराया खाली

Mon, 21 Jun 2021 05:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीएमआरसी ने वन विभाग की सलाह से यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो परिसर में उनके प्रवेश से उत्पन्न होने वाली ऐसी अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
monkey inside Delhi Metro - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में शनिवार को एक गजब नजारा दिखाई दिया। मेट्रो के एक कोच में बंदर घुस गया, जिसे देख लोग हैरान रह गए। कुछ यात्री डर भी गए। वहीं इस मामले में डीएमआरसी ने सफाई देते हुए कहा है कि बंदर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर एक ट्रेन में घुस गया और तीन से चार मिनट तक उसके अंदर रहा। डीएमआरसी के कर्मचारियों ने मामले की जानकारी मिलने के बाद तेजी से कार्रवाई की और अगले स्टेशन पर ट्रेन को खाली करा लिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, इस मामले में डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि को प्रोत्साहित करने से बचें, जो उन्हें खतरे में डाल सकती है। डीएमआरसी ने वन विभाग की सलाह से यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेट्रो परिसर में उनके प्रवेश से उत्पन्न होने वाली ऐसी अप्रत्याशित स्थितियों से निपटने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने की योजना बनाई है।
 

बता दें कि यह बंदर मेट्रो के अंदर कभी टहलता हुआ दिखाई दिया तो कभी यात्रियों की बगल में बैठकर सफर करता हुआ दिखा। मेट्रो के अंदर पहुंचे बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सोशल मीडिया पर शनिवार को एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिल्ली मेट्रो ट्रेन के एक डिब्बे में बंदर घूमते हुए दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


ट्विटर पर वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा कि एक बंदर पहले घूमता है और अंत में एक कंप्यूटर के बगल वाली सीट पर बैठ जाता है। बंदर कभी शीशे के अंदर से झांकता है तो कभी इधर-उधर भागता है। वायरल वीडियो में बंदर मेट्रो के अंदर एक यात्री की बगल में बैठ जाता है। यह बंदर कभी उस यात्री के हाथ को पकड़ता है तो कभी शीशे से बाहर को झांकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें