फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: घरों में पहुंच रहा गंदा पानी, खतरे में जिंदगानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी और बदरपुर इलाके में पेयजल संकट, निवासी परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जनकपुरी और बदरपुर इलाके में पानी की समस्या से लोग बेहाल हैं। दोनों इलाकों में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। निवासियों ने हालात को जन स्वास्थ्य आपातकाल बताते हुए दिल्ली जल बोर्ड से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
जनकपुरी सी4ए ब्लॉक में सीवर जाम और दूषित पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। निवासी दुष्यंत का कहना है कि आंतरिक सीवर लाइनों में जाम और रिसाव के कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। मुख्य सड़क पर नई पाइपलाइन बिछाए जाने के बावजूद समस्या जस की तस है। लोगों ने प्रशासन से जाम लाइनों के वैकल्पिक मार्ग बनाने, सभी अवरुद्ध सीवर लाइनों की सफाई, नई आंतरिक पाइपलाइन बिछाने, अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों पर अंकुश और बूस्टर जलाशय की सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बदरपुर के मीठापुर एक्सटेंशन में पिछले 15 दिनों से गंभीर जल संकट है। कई दिनों तक पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रही और अब जो पानी आ रहा है, वह इतना गंदा है कि पीना तो दूर, घरेलू कार्य में उपयोग नहीं किया जा सकता। स्थानीय निवासी उपासना के अनुसार, पानी में बदबू और चिपचिपाहट है, जिसके चलते बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियां और त्वचा रोग बढ़ रहे हैं। मजबूरी में टैंकर से पानी ले रहे हैं। दोनों ही इलाकों के लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जलबोर्ड ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें