फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल मीडिया का सही इस्तेमाल कर नाम कमा रहे हैं ध्रूमिल सोनी, कार्यशैली का कायल है पूरा गुजरात

Wed, 30 Dec 2020 10:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ध्रूमिल सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक तरफ जहां सोशल मीडिया के कई तरह के नुकसान हैं, वहीं इसके कुछ फायदे भी हैं। ऐसे ही एक युवा ने सोशल मीडिया को अपनी ताकत बनाते हुए नई पहचान बनाई है।

विज्ञापन


गुजरात के रहने वाले ध्रूमिल सोनी ने छोटी सी उम्र में वेब दुनिया को अपना साथी बना लिया। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 1600 रूपये से की। 17 साल की उम्र में पहला स्टार्टअप चालू किया और थोड़े ही समय में गुजरात सरकार के सोशल मीडिया सलाहकार बन गए। 

यूनाइटेड इंडियन डांस कैंप के नाम से चालू की गई मुहिम लोगों में उत्साह पैदा करने में सफल हुई और यहां से ध्रूमिल ने पीछे मुड़ के कभी नहीं देखा। धीरे-धीरे उनके कदम गुजराती एंटरटेनमेंट जगत में पसरने लगे और बहुत सारी नामचीन हस्तियों के सोशल मीडिया हैंडल को चलाने और प्रमोट करने का जिम्मा ध्रूमिल के कंधों पे आ गया।
विज्ञापन


डिजिटल एंटरप्रेन्योर ध्रूमिल का कोई सानी नहीं है। आज वो जीस मुकाम पे हैं इसका पूरा श्रेय वे अपने माता-पिता और अपनी कड़ी लगन को देते हैं। देखते ही देखते है उन्होंने गुजरात सरकार के लिए अनेकों कार्यक्रम किए जिसमें पंचमोहत्सव को लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिला। 

सितारों से घिरे ध्रूमिल आज खुद एक सितारा बन चुके हैं और गुजरात में हर कोई चाहता है कि ध्रूमिल उनका सोशल मीडिया प्रोमोशन कर दें क्योंकि उनकी कार्यशैली और कुशलता का पूरा गुजरात कायल है। 

नेता से लेकर अभिनेता तक आज हर कोई ध्रूमिल का लोहा मानता है। ध्रूमिल को कोरोना हुआ पर उन्होंने हार नहीं मानी और जीत हासिल की। उनका कहना है कि भले ही मुझे कम समय में ये मुकाम हासिल हुआ है पर मैं अपना सपना नहीं छोडूंगा। उनका कहना है कि एक डिजिटल मीडिया एंटरप्रेन्योर होते हुए मेरा कर्तव्य है कि गुजरात मनोरंजन जगत के शिखर पर हो और इसके लिए मैं जी जान लगा दूंगा।
विज्ञापन


आज के दौर में जब लोगों का घर से निकलना घूमना कम हो गया है तब डिजिटल मीडिया का प्रयोग कहीं न कहीं ज्यादा हुआ है। व्हॉट्सएप ,फेसबुक ,ट्विटर हो या यूट्यूब इसका इस्तेमाल युवा पीढ़ी कर रही है। ऐसे में ध्रूमिल जैसे युवा सही मायने में समाज को सही आईना दिखा रहे हैं और अपने करियर को नई उड़ान दे रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें