फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पुष्प विहार वार्ड में 5.20 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को पुष्प विहार वार्ड में 5.20 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। सांसद ने बताया कि अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुष्प विहार वार्ड के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री विकास फंड से यह राशि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

इस धनराशि से क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, नालियों और नालों का निर्माण व सुधार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी राशि से पुष्प विहार वार्ड में पार्कों, कम्युनिटी सेंटर और स्कूलों के सुधार कार्य भी कराए जाएंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें। बिधूड़ी ने विशेष रूप से मदनगीर पुनर्वास कॉलोनी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह इलाका लंबे समय से विकास से वंचित था लेकिन अब यहां भी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें