फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेड़ा टेक्नोलॉजी पार्क का विकास कार्य जल्द : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मुंडका के रानीखेड़ा में प्रस्तावित टेक्नोलॉजी पार्क के विकास का काम मई माह में शुरू हो जाएगा। पार्क का विकास दो चरणों में होगा। पहले चरण का काम 2023 और दूसरे चरण का 2025 में पूरा कर लिया जाएगा। पार्क के विकसित होने के बाद 1.5 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 13.5 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

केजरीवाल ने अपने आवास पर नई औद्योगिक पॉलिसी के तहत बनाए जा रहे रानीखेड़ा टेक्नोलॉजी पार्क को विकसित करने और डीएसआईआईडीसी में चल रहे पुनर्विकास कार्य को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली के उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन और डीएसआईआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डीएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष टेक्नोलॉजी पार्क और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों को लेकर विस्तार से प्रोजेक्ट प्रजेंटेशन दिया। केजरीवाल ने डीएसआईआईडीसी अधिकारियों को रानीखेड़ा टेक्नोलॉजी पार्क को विकास करने का कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है और इससे संबंधित टेंडर आदि प्रक्रिया की कार्रवाई भी शुरू करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन औद्योगिक क्षेत्रों में ड्रेनेज और सड़क आदि का पुनर्विकास कार्य चल रहा है, उसे भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।
प्रदूषण रहित औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी
डीएसआईआईडीसी के मुताबिक, रानीखेड़ा में 147 एकड़ भूमि पर करीब 5 हजार करोड़ रुपये की लागत से एक स्मार्ट एकीकृत आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में करीब 30 बिल्डिंग ब्लॉक होंगे। पूरी तरह से प्रदूषण रहित यह पार्क आधुनिक, उच्च मूल्य, ज्ञान आधारित औद्योगिक इकाइयों जैसे आईटी, मीडिया, बायोटेक्नोलॉजी, मेडिकल, बिजनेस सर्विस इंटरप्राइजेज, डिजाइन हब को समायोजित करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें