फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से पकड़ा गया शातिर लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। फेस रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से रविवार को एक शातिर लुटेरे को विकासपुरी पुलिस ने दबोचा। आरोपी पर 65 से अधिक लूट, स्नेचिंग और झपटमारी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

डीसीपी दीपक पुरोहित के मुताबिक, विकासपुरी के सेक्टर एच इलाके में कुछ दिन पहले एक महिला से मोबाइल झपटमारी हुई थी। पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो लुटेेेरे की फुटेज मिल गई थी। फुटेज को फेस रिकॉग्निशन सिस्टम पर अपलोड कर किया बदमाश की पहचान हरिनगर निवासी हरप्रीत के रूप में हुई है।
इसी बीच पुलिस को मुुखबिर से पता चला कि हरप्रीत सीआरपीएफ चौक के पास किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। पुलिस टीम चौक के पास सादे कपड़ों में तैनात हो गई। वहां पहुंचते ही उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किये। पुलिस का कहना है कि आरोपी हरप्रीत हर लूट की घटना में चोरी के ही वाहनों का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें