फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एम्स के उपनिदेशक ने लगवाई वैक्सीन, टीका लगवाने वाले अस्पताल के पहले प्रशासनिक अधिकारी

Sat, 23 Jan 2021 09:13 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : PTI
विज्ञापन

एम्स के उपनिदेशक ( प्रशासन) शुभाशीष पांडा ने शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया। वह वैक्सीन लगवाने वाले एम्स के पहले प्रशासनिक अधिकारी बन गए हैं। शुभाशीष ने बताया कि कोरोना का टीका बिल्कुल सुरक्षित है, यही यकीन दिलाने के लिए उन्होंने भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' लगवाई। 

विज्ञापन


शुभाशीष का दावा है कि वह देश में कोरोना का टीका लगवाने वाले अस्पताल के पहले प्रशासनिक अधिकारी हैं। वह पिछले कई वर्षों से एम्स में उप निदेशक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। 

उन्होंने टीका लगवाया है ताकि अन्य लोगों में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़े और ज्यादा से ज्यादा लोग टीका लगवाने के लिए आगे आए। इससे पहले एम्स के निदेशक डॉक्टर गुलेरिया ने भी पिछले शनिवार को कोरोना का टीका लगवाकर यह संदेश दिया था कि टीका सुरक्षित है और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को इसे लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन


पछिले कुछ दिनों से एम्स में टीका लगवाने वालों की संख्या कम रही है। टीकाकरण के दूसरे दिन तो सिर्फ 8 ही लोगों ने एम्स में टीका लगवाया था। ऐसे में अब संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और डॉक्टर सकारात्मक संदेश देने के लिए खुद टीका लगवाने आ रहे हैं।

राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 100 फीसदी टीकाकरण
दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शनिवार को सभी 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा की जा रही काउंसलिंग का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि अब अस्पतालों में टीकाकरण की संख्या बढ़ रही है। 

राजीव गांधी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि लोकनायक अस्पताल के बाद यह दिल्ली सरकार का ऐसा अस्पताल बन गया है ,जिसमें सभी 100 कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा पीएसआरआई अस्पताल और आकाश अस्पताल में भी सभी 100 कर्मचारियों को टीका लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें