फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कड़ाके की ठंड के बीच डेंगू का प्रकोप जारी, जनवरी में आए 20 मामले  

Mon, 24 Jan 2022 09:41 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में इस साल 22 जनवरी तक डेंगू के 20 मामले सामने आए हैं, जिसमें पिछले एक सप्ताह में सामने आए पांच मामले भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच डेंगू का भी प्रकोप जारी है। गत सप्ताह के दौरान डेंगू से 20 लोग पीड़ित हुए। खास बात यह है कि गत तीन वर्षों के दौरान जनवरी माह में डेंगू का एक भी मामला प्रकाश में नहीं आया था, जबकि वर्ष 2017 में तीन और वर्ष 2018 में पांच मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


तीनों नगर निगम ने सोमवार को डेंगू के मामलों की रिपोर्ट जारी की। राजधानी में इस साल 22 जनवरी तक डेंगू के 20 मामले सामने आए हैं, जिसमें पिछले एक सप्ताह में सामने आए पांच मामले भी शामिल है। पिछले साल डेंगू के 9,613 मामले सामने आए थे और वर्ष 2015 के बाद से एक साल में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए, जबकि 23 मौतें दर्ज की गईं। इस साल अब तक मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें