फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन से मजबूत होगा लोकतंत्र - विजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन की तैयारियां पूरी, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में रविवार से चलने वाले दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर्स सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया, सम्मेलन का उद्देश्य लोकतंत्र की परंपराओं को मजबूत करना और सरकार में जवाबदेही बढ़ाना है।

ये सम्मेलन 24 और 25 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी राज्यों की विधानसभाओं और विधान परिषदों के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर शामिल हो रहे हैं। आयोजन में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और किरेन रिजिजू और लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार शामिल होंगी। सभी मेहमानों को राज्य अतिथि का दर्जा मिलेगा। इनके लिए दिल्ली के भव्य होटलों में ठहरने का इंतजाम किया गया है। रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डे से लाने-ले जाने के लिए और स्वागत के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे, वे एक खास प्रदर्शनी विठ्ठलभाई पटेल की गौरव गाथा का उद्घाटन भी होगा। इस प्रदर्शनी में भारत की केंद्रीय विधानसभा के पहले निर्वाचित अध्यक्ष विट्ठलभाई पटेल के जीवन और भारत की संसदीय संस्थाओं के विकास से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें और दस्तावेज दिखाए जाएंगे। भारत की विविधता में एकता को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें