फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग : आप नेता चीमा ने कहा- वजीफा हड़पने के मामले में केस दर्ज करे सरकार, दोषियों को जेल भेजे

Wed, 09 Jun 2021 10:34 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में लाखों अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र पढ़ाई करते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें ऐसे छात्रों को वजीफा देकर उन्हें आगे पढ़ने और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मदद करती हैं।
विज्ञापन
हरपाल सिंह चीमा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा है कि पंजाब में अनुसूचित जाति/जनजाति के बच्चों को वजीफा देने के मामले में गड़बड़ियां हुई हैं। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बताते हुए कहा कि वजीफे की राशि हड़प ली गई है। इससे छात्रों की जिंदगी प्रभावित हुई है। उनका आगे पढ़ने का अधिकार प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सामाजिक कलंक के साथ-साथ भ्रष्टाचार का बड़ा मामला है। सरकार को इस मामले में केस दर्ज करके जिम्मेदार लोगों को जेल भेजना चाहिए। चीमा ने प्रदेश के वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और समाज कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को इस घोटाले का जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग की है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में लाखों अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्र पढ़ाई करते हैं। केंद्र और राज्य सरकारें ऐसे छात्रों को वजीफा देकर उन्हें आगे पढ़ने और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मदद करती हैं। लेकिन जिन लोगों ने छात्रों का पैसा हड़पा है, उन्होंने बच्चों को उनके अधिकार से वंचित किया है। इसलिए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। इस घोटाले के आरोपी नेताओं को तत्काल जेल भेजा जाना चाहिए। इसके साथ ही आप नेता ने पंजाब सरकार को एक हफ्ते के अंदर वजीफे की रकम जारी करने चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें