फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' के मंत्रीः नेताओं की नई प्रजाति

Mon, 23 Dec 2013 05:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस के समर्थन पर जनता की राय लेने के बाद बन रही सरकार की टीम कैसी होगी, अब सबकी निगाहें इसी पर टिकी हैं।
विज्ञापन


दिल्ली अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के तौर पर देख रही है। बेशक उनके पास राजनीति का तो अनुभव नहीं है पर समाज और सिस्टम का अच्छा खासा अनुभव है। उनके विधायकों की टीम राजनीति में अनुभवहीन है।

विधायकों में सिर्फ लक्ष्मी नगर से विनोद कुमार बिन्नी को छोड़कर किसी के पास इससे पहले चुनाव में शामिल होने का अनुभव नहीं है। हालांकि टीम में अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ जरूर मौजूद हैं।
विज्ञापन


वादा तेरा वादाः 7 वादे पूरे कर पाएंगे केजरीवाल?

ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘आप’ की सरकार में हर तबके के नेतृत्व को तरजीह देने के साथ-साथ उसकी क्षेत्र और विषय विशेषज्ञता तथा समाज में किए गए कामों को भी ध्यान में रखा जाएगा।

दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री को छोड़कर कुल 6 मंत्री बनाए जाने हैं। ऐसे में अरविंद के पुराने साथी और सबसे करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया का नाम इस सूची में सबसे ऊपर है। इसके अलावा बिन्नी के राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

‘आप’ के पास तीन महिला विधायक वंदना कुमारी, वीना आनंद और राखी बिड़ला में से एक को जगह मिलेगी। इसमें वंदना कुमारी का नाम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि वह पहले से अरविंद के साथ सामाजिक कार्यों और आंदोलनों से जुड़ी रही हैं।

इन तीन नामों के अलावा युवाओं में अखिलेशपति त्रिपाठी, सौरभ भारद्वाज और सबसे कम उम्र के प्रकाश को मौका मिल सकता है।

अनुभवी विधायकों की बात करें तो इसमें डीयू में टीचर और शिक्षक संगठन से जुड़े हरीश खन्ना तथा रोहिणी के विधायक राजेश गर्ग में से किसी एक को जगह दी जा सकती है।
विज्ञापन


राजेश गर्ग डीयू के छात्र संगठन में लीडर रह चुके हैं। इसके अलावा किसी सिख नेता को भी ‘आप’ की सरकार के मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

इनके नामों पर हो रहा विचार
मनीष सिसोदिया, विनोद कुमार बिन्नी, वंदना कुमारी, हरीश खन्ना, राजेश गर्ग, अखिलेशपति त्रिपाठी, सौरभ भारद्वाज, प्रकाश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें