उन्होंने कहा, ''हमें व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे हम उसकी शिनाख्त की जा सके लेकिन उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की शिनाख्त होने के बाद हम उसके परिजनों को सूचित करेंगे। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।''
डीसीपी ने बताया, ''हम घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं, जिससे दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। आगे की जांच की जा रही है।''