फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वजीराबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मृतक की शिनाख्त नहीं

Wed, 06 Apr 2022 05:31 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि बुधवार सुबह लगभग 7.21 बजे कॉल मिली कि आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद क्षेत्र में आईटीआई धीरपुर के पास बुराड़ी फ्लाईओवर की ओर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है।
विज्ञापन
युवक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस को मौके से मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने कहा कि बुधवार सुबह लगभग 7.21 बजे कॉल मिली कि आउटर रिंग रोड पर वजीराबाद क्षेत्र में आईटीआई धीरपुर के पास बुराड़ी फ्लाईओवर की ओर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति (आयु 30-35) को टक्कर मार दी है, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया है। आरोपी वाहन चालक घटना के तुरंत बाद वाहन लेकर फरार हो गया।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ''हमें व्यक्ति के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे हम उसकी शिनाख्त की जा सके लेकिन उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल शव को नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की शिनाख्त होने के बाद हम उसके परिजनों को सूचित करेंगे। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।''

डीसीपी ने बताया, ''हम घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं, जिससे दुर्घटना करने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके। आगे की जांच की जा रही है।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें