मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में ध्यान और योग विज्ञान केंद्र (मेडिटेशन एंड योगा साइंस सेंटर) का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केंद्र की स्थापना हमारा सपना रहा है, योग को जन आंदोलन में बदलना चाहते हैं और इसके लिए बजट का भी प्रावधान किया है। 20-40 लोग ग्रुप बना कर योग सीखने की इच्छा जताते हैं, तो दिल्ली सरकार उन्हें मुफ्त में इंस्ट्रक्टर मुहैया कराएगी।
मुख्यमंत्री ने योगा योजना के बारे में बताया कि 450 योग इंस्ट्रक्टर तैयार किए जा रहे हैं। 2 अक्तूबर लोगों को मुफ्त इंस्ट्रक्टर उपलब्ध कराया जाएगा। योगा करने से इम्यूनिटी अच्छी होगी और कोरोना से भी बच सकेंगे। पोस्ट कोविड के दौरान भी योग काफी मददगार साबित होगा। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो परिकल्पना की थी कि उसे साकार रूप में देखा जा सकता है।
जो लोग मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहता है, उनको शिक्षक उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सरकार लेगी। यह एक साल का कोर्स है। इसमें पतंजलि का योग है, तो भगवान बुद्ध का ध्यान भी बड़ी सिद्दत से शामिल किया गया है। इस दौरान टीचर्स एंड स्टूडेंट्स मैनुअल और पुस्तक का भी विमोचन किया गया।