फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: छतरपुर में महिला की सिर पर वारकर हत्या, घर के बाहर पड़ा था शव

Wed, 03 Nov 2021 01:49 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला के पति अवधेश कुमार ने बताया कि वह छतरपुर में गली नं.9 में एक कमरे में किराए पर रह रहा था। बुधवार तड़के लगभग 2.10 बजे जब वह अपने काम से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी अचेत पड़ी है और उसके सर से खून निकल रहा है। तब उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में एक महिला की उसके घर के बाहर सर पर वार कर हत्या कर दी गई। बाद में घर पहुंचे पति ने उसे वहीं पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित कर उसे हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पीएस महरौली पर बुधवार तड़के लगभग 2.45 बजे एक पीसीआर कॉल कर छतरपुर पहाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसकी पत्नी सुनीता को बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया है और वह बेहोश पड़ी है। उसके सर से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा तो घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा चुका था। महिला को हॉस्पिटल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ करने पर पुलिस को महिला के पति अवधेश कुमार ने बताया कि वह छतरपुर में गली नं.9 में एक कमरे में एक तारीख (सोमवार) से किराए पर रह रहा था। बुधवार तड़के लगभग 2.10 बजे जब वह अपने काम से घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी अचेत पड़ी है और उसके सर से खून निकल रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया और पत्नी को अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम टीम ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें