फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात : ओमिक्रॉन मरीज के संपर्क में आई दिल्ली की महिला लोकनायक में भर्ती, 17 क्वारंटीन

Sat, 11 Dec 2021 04:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दक्षिणी जिला प्रशासन ने पूरे परिवार को किया होम क्वारंटीन। राजस्थान में नौ ओमिक्रॉन संक्रमित मिल चुके हैं। इन्हीं में से किसी एक के संपर्क में आई थी महिला। 
विज्ञापन
लोकनायक अस्पताल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान निवासी एक ओमिक्रॉन मरीज के संपर्क आने के बाद दिल्ली की महिला को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिणी जिला निवासी महिला की हालत स्थिर है और उसमें लक्षण भी हल्के हैं। जिला प्रशासन के अनुसार महिला के संक्रमित मिलने के बाद उसके परिवार में मौजूद 17 लोगों को होम क्वांरटीन किया गया है। इस पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया है। साथ ही सभी लोगों की कोरोना जांच भी कराई है। अगर महिला ओमिक्रॉन संक्रमित मिलती है तो इन सभी लोगों के सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान में अब तक नौ ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं जो शुक्रवार को स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर भी पहुंच चुके हैं। इन्हीं में से किसी एक के संपर्क में आई दिल्ली निवासी महिला कोरोना संक्रमित हुई है। दक्षिणी दिल्ली की जिलाधिकारी डॉ. अंकिता चक्रवती ने बताया कि महिला के परिवार में मौजूद 17 लोगों को क्वारंटीन किया है। यहां सिविल डिफेंस के जवानों को भी तैनात किया गया है। ताकि इस पूरे क्षेत्र में कोविड सतर्कता नियमों का पालन किया जा सके। 

उधर लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि महिला मरीज की हालत स्थिर है और उसके सैंपल को नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। जिला प्रशासन के अनुसार महिला विदेश यात्रा पर नहीं गई थी। वह राजस्थान के एक मरीज के संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के पांच जिलों में कोरोना संक्रमण दर ज्यादा

ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच राजधानी में पिछले कुछ दिन से कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है लेकिन संक्रमण दर के लिहाज से देखें तो पूरे राज्य से ज्यादा दिल्ली के पांच जिलों में संक्रमण सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। इन पांच जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 0.10 से 0.25 फीसदी तक दर्ज की गई है। जबकि पूरे राज्य की औसतन संक्रमण दर रोजाना 0.08 से 0.09 फीसदी के बीच दर्ज की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार दक्षिणी, नई दिल्ली, पूर्वी, पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी जिले में सबसे अधिक संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। बीते दो से आठ दिसंबर के बीच दक्षिणी जिले में कोरोना की संक्रमण दर 0.25 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं नई दिल्ली में 0.21, उत्तर पश्चिमी में 0.15, पूर्वी में 0.13 और पश्चिमी जिले में 0.10 फीसदी संक्रमण दर मिली है। 

इसके ठीक विपरीत्त शाहदरा, उत्तर और उत्तर पूर्वी जिले में संक्रमण दर सबसे कम दर्ज की जा रही है। उत्तरी दिल्ली में यह साप्ताहिक संक्रमण दर 0.03 फीसदी है। वहीं शाहदरा में 0.02 और उत्तरी पूर्वी में यह दर 0.01 फीसदी है। इन तीनों जिलों में घनी आबादी भी काफी है। फिर भी संक्रमण दर सबसे कम होने को लेकर जब स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि जिला वार संक्रमण दर का आकलन कुल जांच के आधार पर किया जाता है। चूंकि यह दैनिक प्रक्रिया है इसलिए कभी किसी तो कभी जिले में जांच की संख्या में उतार चढ़ाव आता है। इसलिए भी संक्रमण दर कम देखने को मिल सकती है। 

हालांकि जब जिला वार साप्ताहिक संक्रमण दर को लेकर तैयार रिपोर्ट देखी गई तो पता चला कि बीते एक सप्ताह में दक्षिणी जिले से कुल जांच में 16 फीसदी हिस्सेदारी रही है और इतनी ही हिस्सेदारी उत्तर पूर्वी जिले से रही लेकिन दोनों के बीच संक्रमित सैंपल मिलने की दर में 0.24 फीसदी तक का अंतर है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिलावार संक्रमण को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। जिन जिलों में संक्रमण दर अधिक है वहां के प्रशासन के साथ इस पर आगे की योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें