फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : कुत्ते को लात मारी तो पड़ोसी का सिर फोड़कर भाग गए बाप-बेटे, शिकायत पर पर केस दर्ज

Fri, 19 Aug 2022 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi : कुत्ते के मालिक पड़ोसी पिता-पुत्र ने पीड़ित ललित कुमार (49) को पहले बुरी तरह पीटा। इसके बाद बैट से वारकर सिर फोड़ दिया। शोर-शराबा हुआ तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड कुत्ता - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता कॉलोनी इलाके में बुधवार देर रात पड़ोसी के कुत्ते को लात मारना एक कारोबारी को महंगा पड़ गया। कुत्ते के मालिक पड़ोसी पिता-पुत्र ने पीड़ित ललित कुमार (49) को पहले बुरी तरह पीटा। इसके बाद बैट से वारकर सिर फोड़ दिया। 

विज्ञापन


शोर-शराबा हुआ तो आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पड़ोसी कपिल और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

बुधवार रात करीब 11.30 बजे ललित खाना खाकर टहलने के लिए निकले। चलने में दिक्कत होने की वजह से उन्होंने लोहे का पाइप लिया था। तभी इनके पड़ोसी का जर्मन शेफर्ड कुत्ता उन पर काटने के लिए झपटा। 
विज्ञापन


खुद को बचाने के लिए उन्होंने कुत्ते को लात मार दी। पड़ोसी कपिल के बेटे ने ललित से झगड़ा करने लगा। इस बीच वह बैट ले आया और ललित के सिर पर दे मारा। चिल्लाने की आवाज सुनकर कपिल भी वहां आ गया। उसने ललित के हाथ से लोहे का पाइप छीनकर हमला  कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें