फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का मौसम: बारिश की बूंदों से ढीले पड़े सूर्यदेव के तल्ख तेवर, शनिवार को साफ रहेगा मौसम, खिलेगी धूप

Fri, 12 Mar 2021 10:33 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में हल्की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद बारिश की बूंदों के सामने सूर्यदेव के तल्ख तेवर ढीले पड़ गए। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शाम तक हल्की हवाओं के साथ इंद्र देव ने मेहरबानी की। कुछ समय के लिए दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहा। इससे वातावरण में बनी गर्माहट कम हुई और दिल्लीवासियों को राहत मिली। 
विज्ञापन


अगले 24 घंटे तक आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। सुबह से धूप खिली रही और दिल्लीवासियों को सूर्यदेव की तपिश का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की हवाओं के साथ बूंदाबांदी दर्ज की गई। 

पिछले 24 घंटे में राजधानी में 2.6 मीलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। पालम में सबसे अधिक 1.8 मीलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले सप्ताह तक अधिकतम पारा 35 तक पहुंचेगा। हालांकि, इस बीच एक दिन बादल छाए रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 30.7 व न्यूनतम सामान्य से तीन अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 86 व न्यूनतम 45 फीसदी रहा। पालम इलाके में तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज सुधर सकती है हवा
मौसम के करवट लेने के साथ ही आज दिल्ली-एनसीआर की हवा में भी सुधार हो सकता है। शुक्रवार को हवा की स्थिति खराब श्रेणी में रही। शाम को हुई हल्की बारिश का असर वायु गुणवत्ता पर पड़ा है। ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब से खराब श्रेणी में आ गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 दर्ज किया गया। 

नोएडा की हवा 199 एक्यूआई के साथ औसत श्रेणी में रही। सफर के अनुसार, मौसम बदलने का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ेगा। इसमें हवा का स्तर अगले दो दिन तक औसत श्रेणी में रह सकता है। पिछले 24 घंटे में हवा में पीएम10 239 व पीएम 2.5 92 दर्ज किया गया। अभी हवाओं का रूख पूर्वी दिशा की ओर है। अगले 48 घंटे में इसमें बदलाव नहीं होने की संभावना है। 
विज्ञापन


यह रहा एक्यूआई
दिल्ली
-    218
फरीदाबाद-    243
गाजियाबाद-    263
ग्रेटर नोएडा-    240
गुरुग्राम-    263
नोएडा-    199
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें